बिहार

लहसुना थाना क्षेत्र में कार्रवाई, करीब 2000 गुड़ जावा महुआ विनष्ट

लहसुना, (न्यूज़ क्राइम 24) लहसुना थाना अंतर्गत ग्राम चपोर में पुलिस ने अवैध महुआ निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2000 गुड़ जावा महुआ को विनष्ट किया। यह कार्रवाई लहसुना थानाध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम चपोर में अवैध रूप से महुआ तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 2000 गुड़ जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी

error: