पटना, अजित। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य श्वान प्रदर्शनी में विभिन्न नस्लों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपने पालतू श्वानों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में अलाबाई नस्ल की डॉग ‘काली’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. काली के ओनर अभिषेक कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने किया. उन्होंने कहा कि कुत्ते अपनी वफादारी, सतर्कता और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं तथा समाज में सुरक्षा और भावनात्मक सहयोग दोनों प्रदान करते हैं. उन्होंने विश्वविद्यालय की पशु चिकित्सा व्यवस्था की सराहना की।

कुलपति ने कहा कि श्वान प्रेमियों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है. विशिष्ट अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व निदेशक डॉ. ए. ए. खान ने कहा कि कुत्ते अपराध नियंत्रण के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की पहचान में भी उपयोगी साबित हो रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल के श्वान दल द्वारा अतिथियों को सम्मान गारद दिया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा. आयोजन सचिव डॉ. ज्ञानदेव सिंह ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फाइनल रिजल्ट: रोमांच से भरा मुकाबला, हर रिंग में दिखा जोश:-
श्वान प्रदर्शनी में अलग-अलग नस्लों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. हर रिंग में प्रतिभागियों ने अपने श्वानों की ट्रेनिंग, ग्रूमिंग और प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया.
ओवरआल चैंपियन
अलाबाई – अभिषेक कुमार सिंह – काली.
प्रमुख नस्लों के विजेता
शिह त्ज़ू.
प्रथम – विक्रम सिंह – मर्फी.
द्वितीय – विशाल सिंह – मायलो.
तृतीय – अभिषेक कुमार – रैली.
इंग्लिश बुलडॉग.
प्रथम – डॉ. सुधांशु – लूना.
द्वितीय – डॉ. सुधांशु – नवाब.
चाउ-चाउ.
प्रथम – प्रथम सौरांश – एंजो.
द्वितीय – डॉ. सुधांशु – ब्यूटी.
चिहुआहुआ.
प्रथम – विमला सिंह – जोजो.
अलास्कन मालाम्यूट.
प्रथम – इन्द्रनील – निथ.
बेल्जियन मेलिनोइस.
प्रथम – अंकित राज – सीसर.
द्वितीय – श्रेयांश सिंह – मैक्स.
तृतीय – रिशु गुप्ता – शेरा.
माल्टीज़.
प्रथम – संजना अग्रवाल – वैफी.
द्वितीय – संगीता अग्रवाल – पीनट.
तृतीय – सतीश अग्रवाल – फीबी.
हस्की.
प्रथम – आर के झा – हंटर.
द्वितीय – मानस सिन्हा – जैक.
तृतीय – डॉ. सुधांशु – टाइसन.
लैब्राडोर.
प्रथम – जीतेन्द्र मोहन सिंह – ओरियो.
द्वितीय – शैलेश शंकर – ब्रान.
तृतीय – अमरेश – थोर.
गोल्डन रिट्रीवर.
प्रथम – रश्मि रेखा – तोसो.
द्वितीय – आजाद – एल्विस.
तृतीय – डॉ. सुधांशु – डमरू.
रॉटवीलर.
प्रथम – कुमार कौशिक – गब्बर.
द्वितीय – कुमार कौशिक – डेविड.
ग्रेट डेन.
प्रथम – शंभू कुमार – फ्रूटी.
डोगो अर्जेंटीनो.
प्रथम – रामा शंकर प्रसाद – जोजो.
केन कोर्सो.
प्रथम – रामा शंकर प्रसाद – जिमी.
इंडियन ब्रीड.
प्रथम – शंभू कुमार – फ्रूटी।
प्रतियोगिता में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. हर विजेता के नाम की घोषणा पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा. श्वान प्रेमियों के लिए यह आयोजन यादगार बन गया।
