बिहार

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर फुलवारी में हिंदू सम्मेलन, 300 से अधिक श्रद्धालु जुटे

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित ब्लॉक मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में 300 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया. पूरे मैदान में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ से जुड़े किसान संघ के प्रचारक हेमराज ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार होता है और शताब्दी वर्ष आत्ममंथन तथा नए संकल्प का अवसर है।

Advertisements
Ad 1

मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. शोभा रानी ने परिवार और समाज में समरसता तथा संस्कारों की महत्ता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार व्यवस्था ही स्वस्थ समाज का निर्माण करती है. रंजू श्रीवास्तव ने पारिवारिक एकता और सामाजिक जागरूकता पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। धर्म जागरण के उदासीन मठ से पधारे धरम जी ने आध्यात्मिक और धार्मिक विषयों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर नारायण ने की। सम्मेलन को सफल बनाने में संघ के सचिव रजनीश जी, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, व्यवस्था प्रमुख राजलाल पंडित, नगर कार्यवाह राजीव कुमार और वार्ड पार्षद भीम पंडित का सक्रिय योगदान रहा. आयोजन के अंत में समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Related posts

पटना के विकास के बिना बिहार का विकास संभव नहीं : रविशंकर प्रसाद

शेखपुरा डीएम की समीक्षा बैठक : लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, 2131 मामलों में बॉडी वारंट के निर्देश

बिपार्ड पटना को मिला ISO 9001 : 2015 प्रमाण-पत्र, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

error: