बिहार

ट्यूनिंग प्रोग्राम के तहत छात्रों का पॉलिटेक्निक भ्रमण, तकनीकी शिक्षा से कराया गया परिचय

फुलवारीशरीफ, अजित। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार क्षत्रिय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर ने शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को विद्यार्थियों के लिए ट्यूनिंग प्रोग्राम आयोजित किया. इसके तहत छात्रों को गौरीचक स्थित सत्यम शिवम सुंदरम पॉलिटेक्निक कॉलेज का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था. कॉलेज परिसर में छात्रों ने प्रयोगशालाओं, वर्कशॉप और तकनीकी उपकरणों का अवलोकन किया. उन्हें विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

Advertisements
Ad 1

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य राहुल कुमार ने तकनीकी विषयों पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी और छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए. इस दौरान छात्रों ने मशीनों और उपकरणों को करीब से देखा, जिससे उनमें तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ. शिक्षकों जयमाला, धीरज कुमार और नीरू कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ सहभागिता की। प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक बनाते हैं और तकनीकी शिक्षा में आत्मविश्वास विकसित करते हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए इस तरह की पहल जारी रहेगी। इस पहल से विद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थान के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा मिला है, जिससे स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Related posts

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए यूनिवर्सिटी के सहायक कुल सचिव, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर समेत तीन के खिलाफ वारंट जारी

नेशनल हाईवे 139 पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो-इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत में पांच घायल

error: