बिहार

56वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना

अररिया, रंजीत ठाकुर। रविवार 15 फरवरी 2026 को 56वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के वाहिनी मुख्यालय में महाशिवरात्रि का महापर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) , कमांडेंट की गरिमामयी उपस्थिति में समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा भगवान शिव की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं आरती के साथ समस्त कार्मिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा, सीमाओं की मजबूती, बल की उन्नति तथा सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। महाशिवरात्रि का यह आयोजन बल के भीतर आध्यात्मिक चेतना, एकता, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: