बिहार

पोसदाहा पंचायत के लोग आयरन युक्त पानी से परेशान, करोड़ों के लागत से बने नल जल टंकी फेल

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के पोसदाहा पंचायत अंतर्गत टापू टोला मिर्जापुर वार्ड संख्या 3 में बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना करोड़ों की लागत से अवस्थित नल जल टंकी संख्या-( सी ) से निकलने वाले जल में पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलने से ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। टंकी ऑपरेटर श्याम देव यादव ने बताया कि जब से टंकी का निर्माण हुआ है तब से निकलने वाली जल लाल एवं दुर्गंध युक्त है जो इस वार्ड का लोग पीने में उपयोग नहीं करते हैं कहा यह पानी मवेशी भी नहीं पीता है। उन्होंने कहा कि कई बार संवेदक को इसकी शिकायत किया गया परंतु कोई ध्यान नहीं दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2 वर्ष से मानदेय की राशि भी संवेदक के द्वारा नहीं दिया गया है। कमलेश्वरी यादव ने बताया कि विभाग या तो टंकी से निकलने वाली पानी से आयरन का छुटकारा दिलावें और लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध करावें या नहीं तो इस वार्ड से इस टंकी को हटा दें।

क्या कहते हैं पी एच डी जेई:

इस बाबत नरपतगंज पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता रितेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आपके द्वारा जानकारी मिली है।सोमवार को पानी का जांच करते हैं ।जल्द से जल्द लोगों के घरों तक शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा एवं लापरवाह संवेदक के ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन