बिहार

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

नालंदा, (न्यूज़ क्राइम 24) मा0लोकसभा सदस्य, श्री कौशलेन्द्र कुमार ने रेलमंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात किया और रेल संबंधी समस्याओं का पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि दानापुर मंडल स्थित नेउरा-बरबीघा रेल खंड पर चण्डी हॉल्ट के निकट रेलवे फाटक (गुमटी संख्या-07) के समीप बने अंडरपास में बरसात के मौसम में चार-पाँच महीने तीन-चार फिट पानी भरा रहता है। क्षेत्रवासियों को परेशानी इस बात से है कि इस अंडरपास से किसानों के हारवेस्टर और बड़ी गाड़िया नहीं निकल पा रही हैं।

इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इसे बन्द करके अंडरपास का उपयोग किया जाएगा। रेलवे फाटक ही दर्जनों गाँवों के आवागमन का एक मुख्य मार्ग है। इस क्षेत्र के लोग मुख्य रूप से कृषि पर ही निर्भर हैं और कृषि से जुड़े लोग इसी मुख्य मार्ग से आवागमन करते हैं। रेलवे फाटक को बन्द करने की आशंका के कारण स्थानीय निवासियों में रेलवे प्रशासन के प्रति भारी गुस्सा एवं आक्रोश व्याप्त है। अतः नेउरा-बरबीघा रेल खंड पर चण्डी हॉल्ट के निकट रेलवे फाटक के समीप बने अंडरपास के साथ ही रेलवे फाटक को भी यथावत चालू रहने दिया जाए।

Advertisements
Ad 1

दानापुर मंडल अन्तर्गत नवादा से पटना तक चलने वाली मेमू गाड़ी संख्या-63389/63390 का ठहराव रुखाई हॉल्ट सहित सभी हाल्टों पर किया जाए। बिहार शरीफ और नूरसराय के मध्य कैड़ी गाँव में रेलवे हाल्ट का निर्माण और गाड़ी का ठहराव किया जाए। ग्राम पंचायत-आमावां में आमावां रेलवे हॉल्ट का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। नवनिर्मित रेल खंड बिहार शरीफ वाया अस्थावाँ व शेखपुरा के मध्य तिउरी गाँव में रेलवे हाल्ट का निर्माण कराया जाए। राजगीर से दनियावां होते हुए फतुहा तक चलने वाली मेमो ट्रेन को पटना जंक्शन/दानापुर तक विस्तारित करने के साथ ही इस लाईन पर एक जोड़ी अतिरिक्त मेमो ट्रेन चलाया जाये।

बिहार शरीफ में प्रस्तावित दो रेल ओवर ब्रिज, क्रमशः सोहसराय एलसी/30 और बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन के दक्षिण एलसी/34 यथाशीघ्र कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए जाएं। रुखाई हाल्ट के पास, बढ़ौना हाल्ट के निकट खरजमा गांव के पास, राम हाल्ट के पास बने अंडरपास में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। इसके अतिरिक्त नालंदा में निर्मित अधिकांश रेलवे अंडरपास से बसों, बड़े वाहनों और किसानों के कृषि-यंत्र, हारर्वेस्टर आदि नहीं जा पा रहे हैं। अतः अंडरपास के साथ ही जहाँ रेलवे फाटक है, उसे यथावत चालू रहने दिया जाय। साथ ही अन्य अंडरपास के स्थान पर वहां रेल ओवर-ब्रिज अथवा रेलवे फाटक का निर्माण कराया जाये।

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

भारत-म्यामां व्यापार, निवेश और ऊर्जा में करीबी साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण

error: