बिहार

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

अररिया, रंजीत ठाकुर। शुक्रवार 13 फरवरी को संयुक्त चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ विवेक कुमार माथुर के द्वारा सीनियर कांस्टेबल के पात्र 13 कार्मिकों को सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह / रैंक लगाया गया, तथा उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बल में उनके जिम्मेदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के बारे में अवगत कराया गया।

Advertisements
Ad 1

उक्त आयोजन पर डॉ. श्रीनिवासा गौड़ा एन. कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ दीपक कुमार प्रसाद,कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ.विक्रमादित्य चाकमा द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), डॉ. तस्नीम दोलती उप कमांडेंट (चिकित्सा), एल. असीना देवी, निरीक्षक प्रशासन, राहुल कुमार, उप निरीक्षक/ स्टेनो तथा समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

error: