बिहार

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज सीमा क्षेत्र स्थित बसमतिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को 87 लीटर नेपाली दिलवाले नामक शराब तथा एक बाइक किया जप्त। मौके से तस्कर फरार हो गया। इस बाबत बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सूचना मिला था कि एक तस्कर नेपाल से बाइक पर शराब की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है।

सूचना मिलते ही गस्ती दल को सूचना दिया गया। गस्ती दल ने भारतीय क्षेत्र बसमतिया बॉर्डर के तरफ जैसे ही चला कि तस्कर पुलिस को देख बाइक छोड़ फरार हो गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक और शराब को जप्त कर थाना लाया तथा मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: