बिहार

स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शेखपुरा,  उमेश कुमार : भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में स्वास्थ्य के प्रति जन-साधारण को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फरवरी से अप्रैल माह तक चलने वाली इस विशेष श्रृंखला के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण के लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशोरियों के पोषण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों और संतुलित आहार की जानकारी दी गई। साथ ही खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति आगाह करते हुए शौचालय के नियमित उपयोग पर बल दिया गया।

Advertisements
Ad 1

इसके अतिरिक्त जलजनित रोगों से बचाव के लिए सुरक्षित पेयजल प्रथाओं का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को संबोधित करते हुए बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए केवल अच्छा भोजन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण भी उतना ही अनिवार्य है। स्वस्थ समाज की नींव हमारी किशोरियों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य पर टिकी है। खान-पान में सुधार के साथ-साथ नियमित व्यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत आगामी महीनों (मार्च और अप्रैल) में भी इसी तरह के अन्य सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वास्थ्य मानकों में सुधार कर एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: