बिहार

इमारत ए शरिया के मजलिस-ए-शूरा अधिवेशन में तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) इमारत ए शरिया बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मजलिस-ए-शूरा बैठक के अवसर पर तीन महत्वपूर्ण धार्मिक एवं बौद्धिक पुस्तकों का विमोचन किया गया. कार्यक्रम हज़रत अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी की सरपरस्ती में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान एवं लेखक मौलाना मुफ्ती ऐन-उल-हक अमिनी कासमी की पुस्तक “अफ़कार-ए-वली” का विमोचन किया गया. यह पुस्तक सातवें अमीर-ए-शरीयत मौलाना मुहम्मद वली रहमानी के विचार, जीवन, कार्यप्रणाली और सामाजिक-धार्मिक सेवाओं पर आधारित है। साथ ही मौलाना मुफ्ती ऐन-उल-हक अमिनी कासमी की दूसरी पुस्तक“तज़किर-ए-मुशफिक-ए-मिल्लत” का भी विमोचन किया गया. यह पुस्तक मौलाना मुहम्मद शफीक आलम कासमी के जीवन, विद्वतापूर्ण सेवाओं और सामाजिक योगदान पर केंद्रित है.

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में मुफ्ती महफूज़-उर-रहमान कासिमी के विचारों पर आधारित पुस्तक “हय्या अली अल-फलाह” का भी लोकार्पण किया गया, जिसका संपादन कारी मुहम्मद हैदर ने किया है.
मौके पर हज़रत अमीर-ए-शरीयत ने लेखकों और संपादकों को बधाई देते हुए कहा कि शोध और लेखन समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं और आने वाली पीढ़ियों को दिशा प्रदान करते हैं. कार्यक्रम में शूरा परिषद के सदस्य, उलेमा, बुद्धिजीवी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने इन पुस्तकों को महत्वपूर्ण बौद्धिक धरोहर बताया।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: