बिहार

जिला प्रशासन ने बढ़ाई सक्रियता, किसानों और भूमि मामलों का निपटारा ‘मिशन मोड’ में

शेखपुरा,  उमेश कुमार : आम नागरिकों के जीवन को सरल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। समाहरणालय स्थित श्री कृष्ण सभागार में स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब किसानों और भूमि संबंधित मामलों का निपटारा ‘मिशन मोड’ में किया जा रहा है।आज जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं नियंत्रण कक्ष पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। ज्ञातव्य हो कि नियंत्रण कक्ष से प्रत्येक घंटे किसान पंजीकरण कार्य की समीक्षा की जा रही है ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। अबतक जिले के 27870 कृषकों का पंजीकरण किया जा चुका है। जबकि आज अबतक 791 कृषकों का पंजीकरण हुआ है।

जिले में शत प्रतिशत योग्य किसानों के पंजीकरण को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण कर इसकी समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने आज बरबीघा प्रखंड के केवटी एवं कुठौत पंचायत में किसानों के पंजीकरण की अद्यतन स्थिति अवगत हुए । इस दरम्यान उन्होंने वहां उपस्थित कृषकों से वार्ता की।इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष में लगान और दाखिल-खारिज (Mutation) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। डेटा और पेंडिंग आवेदनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि कार्यों में अनावश्यक देरी को रोका जा सके।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि तकनीक और निरंतर निगरानी के माध्यम से जिला प्रशासन अब जन-सेवाओं को सीधे जनता की पहुंच में लाने का प्रयास कर रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसे सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करने और लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: