क्राइमबिहार

हत्या मामले में तीन पर मामला दर्ज, दो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

20260203 131410

अररिया, रंजीत ठाकुर। रविवार को हुई हत्या मामले में फुलकाहा पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लेकर सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। मृतिका प्रियंका कुमारी के पिता राजेंद्र दास फुलकाहा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए केश दर्ज कराया है । उन्होंने अपने दामाद अजय कुमार दास पर दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध होने के कारण हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं उन्होंने तीन व्यक्ति को अभियुक्त बनाया है । जिसमें दामाद अजय कुमार दास के अलावे उनके पिता नेवो दास, माता मंजु देवी, ग्राम धरहारा , वार्ड नं-01 , मधुरा पश्चिम , थाना फुलकाहा पर आरोप लगाया है कि सभी मिल कर उनकी पुत्री के साथ करीब एक वर्ष से गाली गलौज तथा मार पीट किया करते थे तथा जान से मारने की धमकी भी दिया करता था । इस संबंध में एक वार पंचायती भी हुई थी। आवेदक ने बताया कि उनके पुत्र विकाश कुमार दास को सुबह में मोबाइल पर सूचना मिली थी कि मेरी पुत्री प्रियंका कुमारी के नाक मुंह पर तकीया रख कर तब तक दबाए रखा जबतक उसकी मृत्यु नहीं हो गई। उन्होंने फुलकाहा पुलिस से न्याय का गुहार लगाया है। वहीं फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मृतिका के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु पिता पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।अन्य बचे अभियुक्त की तलाश जारी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!