क्राइमबिहार

वाहन चेकिंग के दौरान 12 लाख से अधिक नकद बरामद, युवक हिरासत में…

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दिघा टीओपी जेपी सेतु पर वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान स्कूटी पर ले जा रहे काले रंग के प्लास्टिक के इटैची को खुलवाकर जांच की गई, जिसमें 500-500 रुपये के कुल 2402 नोट बरामद किए गए।

बरामद नकद की कुल राशि 12,01,000 रुपये (बारह लाख एक हजार रुपये) बताई जा रही है। मौके पर मौजूद नियुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए नकद राशि को जब्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए युवक एवं जब्त नकदी को दिघा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व टीओपी प्रभारी एसआई सद्दाम हुसैन द्वारा किया गया। फिलहाल पुलिस नकद राशि के स्रोत और उद्देश्य की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

कांवड़ लेकर आ रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत!

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

error: