बिहार

नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई : संपतचक बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

पटना, अजित। लगातार बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर नगर परिषद संपतचक ने बुधवार को संपतचक बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर के सहयोग से सड़क और फुटपाथ पर फैली दुकानों को हटवाकर सड़क को तत्काल चौड़ा कराया, जिससे पटना-गया मुख्य मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। यह कार्रवाई बाजार क्षेत्र में बार-बार लगने वाले जाम और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद की गई. अभियान के दौरान दुकानदारों को समझाकर सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ठेले और स्टॉल हटवाए गए। नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य किसी दुकानदार का नुकसान करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर जनता की सुविधा सुनिश्चित करना है।

Advertisements
Ad 1

अमित कुमार ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत दुकानदारों ने स्वेच्छा से सड़क से अतिक्रमण हटा लिया है. शेष दुकानदारों को दो से तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा जुर्माना लगाते हुए बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी.
अभियान के बाद संपतचक बाजार का मुख्य मार्ग पहले की तुलना में साफ और चौड़ा नजर आया, जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में सहूलियत बढ़ी. नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: