बिहार

हजरत बाबा ताजुद्दीन के यौम-ए-पैदाइश पर लंगर-ए-आम, विधायक श्याम रजक सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

फुलवारीशरीफ, अजित। हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर आयोजित लंगर-ए-आम कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्याम रजक, नगर सभापति आफताब आलम, वार्ड पार्षद मो. मिन्हाज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और लंगर का आनंद लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ लंगर ग्रहण किया।

Advertisements
Ad 1

विधायक श्याम रजक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना है.सूफी संतों के विचारों से लोगों को जागरूक करने उन्हें बताने और अपने जीवन में उनके विचारों को अपनाने पर बल दिया। इस आयोजन का सफल संचालन वार्ड संख्या 11 की पार्षद सीमा परवीन के प्रतिनिधि मो. टिंकू द्वारा किया गया. लंगर-ए-आम कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का माहौल बना रहा।

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: