बिहार

अनीसाबाद बाइपास रोड से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप

फुलवारीशरीफ, अजित। अनीसाबाद बाइपास रोड पर एचडीएफसी बैंक एटीएम के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना 18 जनवरी 2026 की है, लेकिन कई दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस बाइक चोर का पता नहीं लगा पाई है. जबकि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करते हुए चोर साफ दिखाई दे रहा है और उसका फुटेज भी गर्दनीबाग थाना पुलिस को सौंपा जा चुका है।

पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह 18 जनवरी को दोपहर करीब 1.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल बीआर01एटी-5776 को अनीसाबाद स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एचडीएफसी एटीएम के पास खड़ा कर पास की बिल्डिंग में काम से गए थे. करीब 30 मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली. चोरी गई मोटरसाइकिल उनके पिता शिव बालक साव के नाम से निबंधित है। पीड़ित का आरोप है कि गर्दनीबाग थाना पुलिस मामले में सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने मांग की है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान कर जल्द से जल्द मोटरसाइकिल बरामद करे. पीड़ित ने इस संबंध में शपथ पत्र भी तैयार कर नोटरी के समक्ष बयान दिया है।

Related posts

एलएनएमआई पटना और माइंड माइन्स इनोवेशंस के बीच एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार और सवेतन इंटर्नशिप के अवसर

ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस ने बरामद किए 200 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाई मुस्कान

फलका थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर

error: