बिहार

जिला पदाधिकारी अररिया के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम अररिया द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। बाल विकास निगम, बिहार पटना एवं जिला पदाधिकारी अररिया के दिशा-निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम अररिया द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर आज कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय जयप्रकाश नगर अररिया में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिका विद्यालय के बालिकाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता, पास दी बाल आदि खेल आयोजन किया गया। इसके बाद बच्चों को महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म दंगल का भी प्रदर्शन कराया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी कविता कुमारी, द्वारा अपने संबोधन में बाल विवाह जैसी कुरीति से बचने, हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर बल दिया तथा बच्चो का उत्साहवर्धक करते हुए सभी प्रतिभागियों को इनाम स्वरुप ट्रॉफी, मैडल, पेंसिल बॉक्स, कलर बॉक्स आदि दिया गया। साथ ही सभी बच्चों को कैप व टी शर्ट भी दिया गया।

Advertisements
Ad 1

जिला परियोजना प्रबंधक लोभा कुमारी द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, चाइल्डहेल्प लाइन -1098, महिला हेल्पलाइन नंबर -181, 112 आपातकालीन नम्बर, महिला पुनर्वास कोष, कौशल विकास आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में DLSA के अधिवक्ता ने भी बालिकाओं के अधिकार, एक्ट आदि के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र के सभी कर्मी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, वार्डन सभी छात्रा, शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: