बिहार

किन्नरों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान एक महिला घायल!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24)  बाईपास थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी में किन्नरों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा हैं। जख्मी महिला की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जिन्हें बाएं हाथ में चोट आई है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने बताया कि चोट किस हथियार से लगी है, इसका स्पष्ट खुलासा चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल को पुलिस द्वारा सुरक्षित कर लिया गया है और साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

error: