बिहार

ट्रेन से बिछड़ी बच्ची सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गाड़ी संख्या 53202 बक्सर–पटना फर्स्ट पैसेंजर में यात्रा के दौरान एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। यात्रियों की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए रेलवे पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची का नाम रुचि कुमारी (उम्र लगभग 10 वर्ष) है, जो अपने माता-पिता के साथ आरा रेलवे स्टेशन से बिहटा आने के क्रम में ट्रेन में चढ़ गई, जबकि उसकी मां और भाई ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। इस दौरान बच्ची अकेली ही ट्रेन में सफर करने लगी। यात्रियों की सूचना पर बच्ची को ट्रेन से उतारकर रेलवे थाना बिहटा लाया गया। इसके बाद बच्ची की मां के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दी गई कि उनकी बच्ची सुरक्षित रेलवे थाना बिहटा में है।

Advertisements
Ad 1

सूचना पाकर बच्ची की मां सिया मनी देवी और भाई सुधीर कुमार रेलवे थाना बिहटा पहुंचे, जहां उन्होंने बच्ची की पहचान की। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने बच्ची रुचि कुमारी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रेलवे पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और परिजनों ने राहत की सांस ली।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: