बिहार

रेल पुलिस अधीक्षक पटना द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में रेल जिला पटना के अंतर्गत सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक के दौरान रेल पुलिस अधीक्षक पटना ने अपराध की रोकथाम, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। अपराध गोष्ठी में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा नियमित समीक्षा के माध्यम से बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

डॉ. शमीम अहमद आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन बिहार के अध्यक्ष निर्वाचित

AISA पटना विश्वविद्यालय द्वारा कॉमरेड चंद्रशेखर “चंदू” की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित

23वें गणेश पूजन महोत्सव में गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन

error: