बिहार

मकर संक्रांति के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना, सोनू कुमार : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर पर 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, सांसद श्री अरूण भारती, विधायक श्री मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

error: