बिहार

पटना यातायात एसपी सागर कुमार एक्शन मोड में, कई यातायात थानों का किया औचक निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना पुलिस अधीक्षक (यातायात) सागर कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही कार्यभार संभालते हुए एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने गांधी मैदान यातायात थाना, सगुना मोड़ यातायात थाना सहित फुलवारी, एम्स गोलंबर, नासरीगंज एवं अन्य प्रमुख यातायात पोस्टों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसपी यातायात ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क एवं जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने, समय पर ड्यूटी सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Advertisements
Ad 1

एसपी यातायात सागर कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी जारी रहेगी। औचक निरीक्षण से यातायात पुलिस में सक्रियता बढ़ी है और आम लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था की उम्मीद जगी है।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

error: