बिहार

विवेकानंद जयंती पर भैया बहनों के द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर : विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर कटहरा, फारबिसगंज में विवेकानंद जयंती पर भैया बहनों के द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित किया गया। यह दौड़ विद्यालय से प्रारंभ हो कर ढोलबज्जा श्री हनुमान मंदिर तक पुनः लौट कर विद्यालय में समाप्त हुआ। प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के नवजागरण के इतिहास में युवाओं की शक्ति उनकी चेतना और उनके स्वाभिमान का महत्व सदैव सर्वोपरि रहा है। आज जब देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है तब यह आवश्यक हो जाता है कि देश का प्रत्येक नागरिक विशेषकर या अपने भीतर निहित सामर्थ्य को पहचाने एक दौड नहीं बल्कि विचारों की यात्रा, जागरुकता का प्रदर्शन और राष्टनिर्माण की दिशा में एक सामुहिक और राष्ट्रहित में उसे समर्पित करें।

Advertisements
Ad 1

“स्वदेशी संकल्प दौड इसी भावना का एक जीवंत प्रतीक है, जो केवल पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संतोष कुमार दास ने की । इस मौके पर द्वय उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, गोपाल अग्रवाल , सचिव शिव नारायण दास भानु, सह सचिव कर्नल दास, कोषाध्यक्ष सकलदेव मंडल, सदस्य अनिल अग्रवाल, आचार्य प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय, विनोद कुमार राय,सुषमा कुमारी, अरविंद कुमार दास, अशोक कुमार, अखिल कुमार झा और दर्जनों अभिभावक /अभिभाविका उपस्थित रहे।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: