बिहार

गांधी मैदान–पटना जंक्शन मल्टीलेवल पार्किंग ऑटो भाड़ा 20 रुपये तय : नए साल से नई दरें होंगी लागू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गांधी मैदान से पटना जंक्शन मल्टीलेवल पार्किंग तक ऑटो का भाड़ा 20 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला ऑटो मेन्स यूनियन बिहार की ओर से आयोजित आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में आज गांधी मैदान ऑटो स्टैंड परिसर में यूनियन के उपाध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सैकड़ों ऑटो चालकों ने भाग लिया। बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार 1 जनवरी 2026 से निम्नलिखित नई भाड़ा दरें लागू होंगी

गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक – 15 रुपये
गांधी मैदान से पटना जंक्शन मल्टीलेवल पार्किंग तक – 20 रुपये
गांधी मैदान से बिस्कोमान जे.पी. गोलंबर तक – 10 रुपये
पटना जंक्शन मल्टीलेवल पार्किंग से गांधी मैदान तक – 20 रुपये
पटना जंक्शन मल्टीलेवल पार्किंग से डाकबंगला चौराहा एवं रेडियो स्टेशन तक – 15 रुपये, उसके बाद कहीं उतरने पर – 20 रुपये

Advertisements
Ad 1

यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने बताया कि परिवहन विभाग को बार-बार भाड़ा वृद्धि को लेकर अनुरोध पत्र दिए जाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई। ऐसे में मजबूरीवश ऑटो चालकों को स्वयं भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि नई यातायात व्यवस्था लागू होने के बाद गांधी मैदान के ऑटो चालकों को डाकबंगला चौराहा से होकर पटना जंक्शन मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंचने में अतिरिक्त एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। पहले डाकबंगला चौराहा से सीधा पटना जंक्शन पहुंचा जा सकता था, लेकिन अब कोतवाली टी होते हुए बुद्ध मार्ग से मल्टीलेवल पार्किंग जाना पड़ता है, जिससे ईंधन और समय दोनों की खपत बढ़ गई है। बैठक में सैकड़ों ऑटो चालकों के अलावा मो. बदरुद्दीन, मनोज कुमार, मो. इरफान, मो. राजू, राजू प्रसाद, मो. सिराज सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: