पटना, अजित। भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् गुरुदेव श्री प्रेम बिहार के विभिन्न जिलों में व्याप्त सामाजिक समस्याओं, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिख रहे हैं. उनका कहना है कि बिहार के कई जिलों में आंचल, थाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार गंभीर रूप ले चुका है, जिसे लेकर वह लगातार जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं.
गुरुदेव श्री प्रेम ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 की सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय से तीसरी बार फोन आया, जो बी एल पी द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्रों के जवाब में किया गया. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया नियमित है और कई मामलों में पी एम ओ की ओर से तीन-चार बार संपर्क किया जाता है। उन्होंने कंकड़बाग थाना अंतर्गत अपराध के एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र का जवाब आया है, जिसमें संबंधित थानेदार के बजाय दूसरे थानेदार द्वारा जवाब दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।
वहीं वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग अंचल से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप सीओ अनुराधा कुमारी पर लगाया गया है. आरोप है कि इससे पहले तत्कालीन सीओ अमित कुमार भी रिश्वत लेने के कृत्य में शामिल रहे हैं. इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कानून सम्मत कार्रवाई का भरोसा दिया है। भारतीय लोकहित पार्टी ने साफ कहा है कि अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार के निर्माण के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और जनता से इस लड़ाई में साथ देने की अपील की गई है।
