बिहार

निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा कर किया जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा थाना क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी नागेश्वर यादव के द्वारा शुक्रवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन चकोड़वा गांव में किया गया । जिसमे डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने जांच करवाया । जांच के बाद लोगों निःशुल्क परामर्श तथा जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी दिया गया ।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर आस्था हॉस्पिटल के डॉ पंकज कुमार जनरल फिजिशियन,डॉ चंदन कुमार नस एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ शलिम असलम शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ अभिनव आनंद, मुंह एवं दंत रोग विशेषज्ञ तथा डॉ जेपी यादव आदि शिविर में मौजूद थे। इस कार्यक्रम में चिकित्सक के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे । हॉस्पिटल के संथापक नागेश्वर यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है तथा हास्पिटल के द्वारा तैयार टीम के सदस्यों के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा हैं ।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: