बिहार

गणित मेला सह खेल का मैदान का उद्घाटन

अररिया, रंजीत ठाकुर : विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती विद्या मंदिर कटहरा फारबिसगंज में सोमवार को गणित मेला सह खेल का मैदान का उद्घाटन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 400 भैया बहनों ने भाग लिया। गणित मेला उद्घाटन भारत माता पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथि राम लाल सिंह, लोक शिक्षा समिति, बिहार और विशिष्ट अतिथि राम प्रकाश प्रसाद लोक शिक्षा समिति, बिहार के माननीय अध्यक्ष, फारबिसगंज टोयोटा के प्रोपराइटर सह स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार के द्वारा किया गया।
माननीय प्रदेश सचिव ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस शानदार गणित मेले में आप सभी का हार्दिक स्वागत है! यह मेला गणित के डर को खत्म करने और उसे एक मजेदार खेल बनाने का बेहतरीन अवसर है, जहाँ हम सभी मिलकर गणित को सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि चार्ट, मॉडल और प्रैक्टिकल एक्टिविटीज से सीखेंगे और समझेंगे कि गणित हमारे जीवन के हर पल में कैसे मौजूद है, ठीक वैसे ही जैसे मेले में चीज़ों की गिनती और हिसाब-किताब में होता है, है ना? तो आइए, इस मेले को सफल बनाएं और गणित के प्रति अपनी रुचि को और बढ़ाएं!

Advertisements
Ad 1

भैया बहनों ने मेला में विज्ञान के क्षेत्र मे प्रकाश व स्पेक्ट्रम आधारित प्रदर्श, उत्सर्जन तंत्र आधारित प्रदर्श, ध्वनि तरंग आधारित प्रदर्शन, वस्त्र उत्पादन आधारित प्रदर्श, वायु- जल आधारित प्रदर्श के साथ के अनेकानेक नवाचार प्रदर्श बनाकर प्रदर्शित किया गया। साथ ही गणित एवं संगणक के प्रदर्श का भी शानदार प्रदर्शन रहा। इस मेला मे छात्रों के द्वारा विज्ञान एवं गणित का पत्रवाचन एवं प्रयोग का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की सदस्या ममता कुमारी , राजेश कुमार फारबिसगंज बीएड कॉलेज के प्राध्यापक, विज्ञानाचार्य संतोष कुमार दास , गणिताचार्य सह मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय, अरविंद कुमार , अशोक कुमार राय, अखिल कुमार झा, विनोद कुमार राय,सुषमा कुमारी, प्रेरणा कुमारी एवं दर्जनों अभिभावक, अभिभाविकाओं के साथ – साथ भैया बहन उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: