बिहार

नरपतगंज नगर पंचायत कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक, कई मुद्दों पर की गई चर्चा

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित विधायक नरपतगंज देवंती यादव के द्वारा की गई। इस दौरान मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार मौजूद रहे। सर्वप्रथम मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी के द्वारा नवनिर्वाचित विधायक का सम्मान किया गया। इसके पश्चात बैठक में कई विकासशील मुद्दों पर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान विधायक ने सभी वार्ड पार्षदों से क्षेत्र के समस्याओं से अवगत हुए। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने एक-एक समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।

हालांकि बैठक के दौरान नाला निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार किए जाने, स्ट्रीट लाइट, विद्युत की समस्या, जलजमाव से निजात दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सामान्य बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डो का विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कई वार्डो के द्वारा कई समस्या से अवगत कराया गया है। जिसका कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाएगा। वहीं नाला निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। साथ ही बताया कि पिछली बैठक में लिए गए प्रस्ताव के बाद विभिन्न रोड निर्माण कार्य कराया गया है। विधायक देवंती यादव ने ईओ को नगर पंचायत क्षेत्र में समस्याओं का अविलंब पूर्ण करें निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई जगहों से यह शिकायत आ रही है कि कुछ सड़कें बनने के साथ टूटने लगी है इस पर जांच कर कार्रवाई करें। विधायक ने नरपतगंज रेलवे ब्रिज के समीप वेपर लाइट लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा वहां अंधेरे से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए वहां लाइट की अतिआवश्यक है।

Advertisements
Ad 1

नगर पंचायत क्षेत्र में दो दिन पूर्व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा सैकड़ो दुकानों को जेसीबी चला कर तोड़ने के बाद विधायक को जब जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी से जानकारी ली और उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों का दुकान तोड़ा गया है उसे नगर पंचायत के द्वारा दुकान बनवाकर उसे आवंटन किया जाए कार्यपाल ने कहा कुछ विलंब होगी लेकिन सभी दुकानदारों को दुकान आवंटन किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि इस पर भी प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में सुलभ शौचालय को लेकर चर्चा बनी रही जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा लोकहीत को देखते हुए जल्द से जल्द सुलभ शौचालय का निर्माण नरपतगंज में किया जाएगा। बैठक में विधायक देवंती यादव, मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, कार्यपालक अभियंता विकास कुमार के अलावे उप मुख्य पार्षद कुंती देवी, उषा देवी, वार्ड पार्षद प्रलयंकर सिंह उर्फ गब्बर सिंह, केशव कुंदन, संतोष यादव, भीम राय ,राजीव कुमार सहनी , विवेक भगत, बालकुमार पासवान, कौशल कुमार दास,उषा देवी, मोहम्मद सैफुल्लाह के अलावे वार्ड पार्षद व कर्मी मौजूद थे।

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

error: