बिहार

1500 लीटर महुआ घोल नष्ट, पुलिस की कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लहसुना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चपोर में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरपतिचाक से करीब 1500 लीटर गुड़-जावा महुआ घोल बरामद कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार यह महुआ घोल अवैध शराब निर्माण के उद्देश्य से तैयार किया गया था। कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, हालांकि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

पटना वीमेंस कॉलेज में नवागंतुक MCA, PG एवं PGD विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू उर्फ जीतू कुमार गिरफ्तार, चार संगीन मामलों में था वांछित

error: