बिहार

बेलदारी चक के स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का टोटा, छात्रों ने पटना–गया हाईवे दो घंटे तक जाम किया

फुलवारीशरीफ, अजित। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलदारी चक में जर्जर भवन, खस्ताहाल कक्षाओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से नाराज़ छात्र-छात्राओं ने बुधवार को पटना–गया–बिहटा सरमेरा हाईवे को बेलदारी चौक मोड़ के पास जाम कर दिया. दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग जगह-जगह फंसे रहे. स्टूडेंट्स किसी भी वाहन को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सड़क जाम के दौरान कई स्थानों पर छात्रों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई. सूचना मिलने पर भारी संख्या में गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया. तब जाकर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई. सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राएं और उनके परिजन स्कूल की बदहाली से बेहद नाराज़ थे और सड़क पर ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Advertisements
Ad 1

परिजनों और छात्रों ने आरोप लगाया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलदारी चक मात्र दो जर्जर कमरों में चलता है, जबकि यहां कक्षा आठ तक पढ़ाई होनी है. दोनों कमरे इतने खस्ताहाल हैं कि कभी भी ढह सकते हैं. प्लास्टर रोज़ टूटकर गिरता है और बच्चों की जान लगातार जोखिम में रहती है. इसके अलावा मिड-डे मील भी सही ढंग से उपलब्ध नहीं कराया जाता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है और देखने-सुनने वाला कोई नहीं है।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से स्थिति सुधारने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बच्चों के लिए नया स्कूल भवन निर्माण का प्रस्ताव भी लंबे समय से फाइलों में दबा पड़ा है। गौरीचक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छात्रों व परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Related posts

फुलवारी शरीफ में ‘दी हब’ लाइफ स्टाइल स्टोर का भव्य शुभारंभ, 99 रुपये से शुरू हुआ बेहतरीन कलेक्शन

पहले नाना ने बेची जमीन, अब नाती ने किया दावा

बच्चों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : काज़ी मुहम्मद अंजर आलम कासमी

error: