बिहार

संपतचक में दो दुकानों में लगी आग, फर्नीचर और टायर गोदाम जलकर खाक

फुलवारीशरीफ, अजित। गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग में बुधवार को फर्नीचर गोदाम और टायर गोदाम में अचानक आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशाम दस्ता बुलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष गोपालपुर ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है क्योंकि इस संबंध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. जिस जगह आग लगी वहां पहले कबाड़ी का गोदाम था, जिसे बाद में फर्नीचर गोदाम में बदल दिया गया था. प्रारंभिक अनुमान है कि आग संभवतः बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: