बिहार

एसडीभी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और फूड फेस्ट का भव्य आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। भारत के महान वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को एस.डी.भी. पब्लिक स्कूल, नत्थूपुर रोड, कुरथौल, पटना में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के उप-निदेशक अनिल कुमार, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार और उप-प्राचार्य सुरेश कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षक घनश्याम कुमार द्वारा विज्ञान-थीम पर आधारित गीत की प्रस्तुति से हुई. विद्यालय के निदेशक ने इस तरह के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया. वहीं उप-प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में आधुनिक विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करती है.

कक्षा तृतीय से कक्षा द्वादश तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न नवोन्मेषी मॉडलों का ज्यूरी टीम ने निरीक्षण किया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विजेता प्रतिभागी में प्रथम स्थान: फरहान अली (XI), हिमांशु कुमार (X-B), अभिषेक कुमार (IX), रजनीश कांत (VIII), वैष्णवी कुमारी (VII), आदित्य कुमार मिश्रा (VI), वर्तिका सिंह (V), हर्षिका शर्मा (IV) एवं अंकुश कुमार (III).
इन सभी को उनकी टीमों के साथ उप-निदेशक, प्राचार्य और उप-प्राचार्य ने सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

इसके अतिरिक्त विशेष सोच और रचनात्मकता के साथ मॉडल तैयार करने वाली टीमों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया. द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

समापन सत्र में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी शिक्षक गोपाल झा ने आगंतुक अभिभावकों, विद्यालयकर्मियों और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

error: