बिहार

सुपरस्टार शान ने एम्स पटना में मचाया धमाल, चार घंटे तक झूमे दर्शक

फुलवारीशरीफ, अजित। एम्स पटना में आयोजित वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक महोत्सव ‘काइज़ेन 2025’ में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शान ने जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस देकर मेडिकल छात्रों, डॉक्टरों और देशभर से आए छात्रों को चार घंटे तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

शान ने अपने सुपरहिट गीतों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजू अग्रवाल ने किया. इस मौके पर डीजीपी (भवन निर्माण) एवं चेयरमैन अवर सेवा चयन परिषद आलोक राज, एयरपोर्ट निदेशक सी.के. द्विवेदी, तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश भदानी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. चन्दनी सिन्हा, डॉ. सुषील कुमार और डॉ. अमित पाटिल भी मौजूद थे। कार्यक्रम में छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और ‘काइज़ेन 2025’ का यह सांस्कृतिक आयोजन यादगार बन गया।

Related posts

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

नए शिक्षा मंत्री होंगे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

error: