बिहार

सड़क निर्माण कंपनी के मजदूरों से लूट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। गौरीचक थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के मजदूरों से लूटपाट करने वाले दो बदमाश कल्लू और सन्नी को पुलिस ने कराय परशुराय, सलेमपुर नालंदा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि लूट का सामान उनके भाई सुजीत के पास है. पुलिस सुजीत की तलाश में छापेमारी कर रही है. फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना 19.11 को हुई थी, जब काजी बीघा गौरीचक इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा था और मजदूरों के ठहरने वाले स्थान पर दोनों बदमाशों ने धावा बोलकर 5 मोबाइल फोन और 12,000 रुपये लूट लिए थे. लूटपाट के बाद वहां पहुंची पुलिस में मजदूरों से पूछताछ की और मामला और मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी।

Advertisements
Ad 1

गौरीचक थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लूटपाट में शामिल दोनों बदमाशों को पकड़ा गया है दोनों सलेमपुर कराए परशुराय नालंदा इलाके के रहने वाले हैं दोनों ने लूटपाट में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि लूट का माल उनके भाई सुजीत के पास है अब सुजीत को गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगाया गया है।

Related posts

पटना मेट्रो जल्द पूरा करें, 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर तेजी से काम हो : सीएम सम्राट चौधरी का निर्देश

दो दिवसीय 31st पटना डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन!

NEET UG परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट, धारा 163 लागू, जवाहर नवोदय विद्यालय में बनेगा केंद्

error: