बिहार

संविधान दिवस पर 3 किमी तक निकली प्रभात फेरी, बच्चों ने दिए संविधान व नशा मुक्ति के नारे

खगौल, अजित। उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशोपूर में संविधान दिवस पर बुधवार को जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई. विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना, अधिकारों और नशा मुक्ति के संदेश के साथ पूरे गांव में लगभग 3 किमी तक रैली निकाली. बच्चों ने जोश के साथ नारे लगाए — “जब तक तोड़ेंगे नहीं, अब तक छोड़ेंगे नहीं” और “नशा नहीं शिक्षा अपनाओ, देश को नई राह दिखाओ। ग्रामवासियों ने बच्चों और शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की. अभिभावक अपने बच्चों को देखकर खुश नजर आए।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक यदुवंश कुमार ने किया. शिक्षकों अशोक सर, कुणाल सर, अभय सर, सुधा कुमारी, वंदना कुमारी और नेहा कुमारी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। मंथन संस्थान के निदेशक डॉ. टी. निशांत और संजुक्ता सिस्टर भी उपस्थित रहीं. मंथन संस्थान पिछले 40 वर्षों से निःशुल्क शिक्षा और पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध करा रहा है. मंथन के शिक्षक सूरज सर और अमित सर ने बच्चों को प्रेरित किया और संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा, स्वतंत्रता, न्याय और समानता का संदेश समझाया।

Related posts

महावीर मंदिर परीक्षार्थियों को कल 1000 किलो चने का पिलाएगा ठंडा सतू का शर्बत

जहानाबाद को मिले नए एसपी, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे : तेजस्वी प्रसाद यादव

error: