बिहार

लावारिस इको वाहन से 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेरिया संपतचक बस स्टैंड के पास खड़ी एक लावारिस मारुति कंपनी की इको वाहन से पुलिस ने 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. वाहन संदेहास्पद स्थिति में खड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी ली और भारी मात्रा में शराब बरामद की।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि शराब किसकी थी, कौन लोग छोड़कर फरार हुए और इसकी सप्लाई कहां होनी थी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related posts

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!