बिहार

किराना के थोक दुकान में नौ लाख की लूट

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज दीनदयाल चौक स्थित किराना के थोक विक्रेता ओम एजेंसी में गुरुवार शाम साढ़े छह बजे के करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार के बल पर नौ लाख रूपये लूट लिए। बदमाश छह की संख्या में थे,जो तीन बाइक पर सवार होकर आए थे।सभी बदमाश हेलमेट,मफलर और गमछा लपेटे हुए था। जो अपने चेहरे को हेलमेट,मफलर और गमछा लपेटे कर छुपाये हुए था। अंदर प्रवेश किए चार बदमाशों के पास हथियार था,जो लहराते हुए दुकान में प्रवेश कर कैश काउंटर पर अटैक किया और सफेद झोला में रखे नौ लाख रूपये लेकर भागकोहलिया की ओर भाग निकले।जबकि दो बदमाश बाहर में निगरानी करने में जुटे थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन के साथ ही सीसीटीवी में कैद हुए घटना को खंगालने में लग गए।भागकोहलिया सहित अगल बगल के इलाकों की नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई। मामले को लेकर जानकारी देते हुए ओम एजेंसी के प्रोपराइटर प्रेमलता देवी के पति सुरेन्द्र कन्नौजिया ने बताया कि साढ़े छह बजे के करीब पैसों का मिलान करने के बाद दुकान को बंद करने जा रहे थे। इसी क्रम में तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह की संख्या में बदमाश आए।जिसमें दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सीधा उनके दुकान के अंदर प्रवेश कर कैश काउंटर को खोल कर सफेद झोला में रखे नौ लाख रूपये लूट लिए।

दुकान के अन्दर प्रवेश किए चार बदमाश हथियार से लैस थे।जबकि एक बाइक पर सवार दो बदमाश दुकान के बाहर निगरानी में लगे थे।सभी बदमाश हेलमेट,मफलर और गमछा से चेहरे को ढंका हुआ था। दुकान के अंदर प्रवेश करने वाले चारों बदमाश हथियार लहराते हुए दुकान में प्रवेश किया और घटना को अंजाम देने के बाद भागकोहलिया की ओर भाग निकले।उस समय दुकान में दुकान के मालिक सुरेन्द्र कन्नौजिया के साथ उनके दो स्टाफ मौजूद थे।बदमाश गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दिए जा रहा था।उन्होंने बताया कि नौ लाख की राशि आज हुई बिक्री और बकाए की राशि थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मामले की जांच के साथ ही सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना के अवलोकन में जुट गए हैं। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सेवेंस सीरीज का उद्घाटन

कबाड़ से जुगाड़ कर बच्चों ने सीखा ई-कचरा प्रबंधन

नाक से लगातार रक्तस्राव होने पर हीमोग्लोबिन छह तक गिरा, पारस अस्पताल में सर्जरी कर बचाई मरीज की जान