बिहार

हर्षौल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

20251115 152421

अररिया, रंजीत ठाकुर : बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया गया । इस मौके पर छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने बारी बारी से तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा उक्त अवसर पर छात्र / छात्राओं ने संक्षिप्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया ।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा ,प्रभाष कुमार ,मिथिलेश कुमार साह , सुरेश मंडल , नारायण मरांडी , गोपाल बाहरदार , प्रदीप कुमार मेहता , पल्लवी कुमारी , कुसुम पंडित आदि लोग मौजूद थे ।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!