बिहार

अचरा में विधुत के करंट लगने से एक बैल की मौत!

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय अचरा के समीप मंगलवार के शाम लगभग 4:30 बजे एक बैल को विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक ने फुलकाहा थाना में लिखित आवेदन देकर जांच की मांग किया है। घटना अचरा पंचायत के वार्ड सात निवासी भारत यादव पिता डोमी यादव के पालतू बैल का बताया जा रहा।

Advertisements
Ad 1

डोमी यादव ने कहा कि मेरा बैल मध्य विद्यालय के पीछे घास खा रहा था। उसी दरमियान करंट लगने से बैल की मौत हो गई। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा खम्भा में लगे ताना वायर में करंट आ गया जिससे हरा घास खा रहे बैल को करंट लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पशुपालक से आवेदन प्राप्त है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

error: