बिहार

बजरंग दल ने चलाया जागरूकता अभियान

अररिया, रंजीत ठाकुर। बजरंग दल के द्वारा मंगलवार को नरपतगंज प्रखंड के बेला, बसमतिया, घूरना,पलासी और नरपतगंज सहित कई क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने मतदाताओं को जागरुक करते हुए कहा 11 नवंबर को अपने सभी कामकाज को छोड़कर शांति व्यवस्था में पहले वोटिंग करें । कहां की बिहार की उज्जवल भविष्य और मजबूती समुचित विकास और नया बिहार की संकल्प लिए मतदान अवश्य करें। श्री सोनी ने कहा आपका हर एक मत बिहार की भविष्य तय करती है। इसलिए अपने साथ-साथ आस परोस सबको जागरुक करते हुए सबसे पहले मतदान करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा बजरंग दल के द्वारा आगामी 9 नवंबर तक मतदान अभियान चलाया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

मौके पर उपस्थित बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, रमेश पासवान, करण पासवान, विकास श्रीवास्तव, अजय पासवान, यशवंत शर्मा, आमोद पासवान, सुनील झा, रुदल पासवान,विजय पासवान,अमित पासवान, अंकित गुप्ता, संजू मुखिया, अरुण मुखिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

एम्स पटना नेत्र बैंक बना नेत्रहीनों के लिए नई रोशनी का सहारा

मासूम रोजेदारों की मिसाल : तलहा मसूद और अनाया फातिमा ने रखा पहला रोजा

जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार!

error: