बिहार

नगवा में फुदन नट उर्फ पदनीया नट गिरफ्तार, दो देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा में छापेमारी कर पुलिस ने कुख्यात फुदन नट उर्फ पदनीया नट को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से दो देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, फुलवारी शरीफ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को नगवा स्थित उसके घर पर छापेमारी की. मौके से फुदन नट उर्फ पदनीया नट, पिता स्वर्गीय लोथा पहलवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. उसके खिलाफ जानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुदन नट का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पटना के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसकी गतिविधियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पु.अ.नि. संजय कुमार सिंह, पु.अ.नि. हर्षवर्धन कुमार, स.अ.नि. हरेराम ओझा, स.अ.नि. शंभु कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: