बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने कार पर लोड 189 लीटर शराब के साथ एक चोरी की बाइक किया बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के इंडो- नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर फुटानी चौक के समीप नेपाल से भारतीय क्षेत्र तस्करी के टाटा टियागो कार संख्या बीआर एई 7834 पर लोड 189 लीटर दिलवाले नामक नेपाली शराब समेत चोरी की एक बाइक को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में कार पर शराब लोड कर भारतीय क्षेत्र लाया जा रहा है। जिसके आलोक में पुलिस टीम को लगाया गया था।

Advertisements
Ad 1

शराब लोड कार जैसे ही इंडो नेपाल बार्डर से होते हुए लक्ष्मीपुर के समीप पहुंचा कि पुलिस टीम ने वैसे ही कार को रोक कर तलासी ली तो उसमें नेपाली शराब पाया गया। हालांकि मौके से चालक एवं कार में बैठे एक तस्कर और बाइक चला रहे लाइनर भागने में सफल रहा। जबकि मौके से चोरी की एक बाइक संख्या बीआर 50 आर 3032 व कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने बरामद टियागो कार एवं बाइक समेत शराब को फुलकाहा थाना लाकर जांच पड़ताल किया गया। जिसके बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार समेत टीम शामिल थे।

Related posts

पटनासाहिब : 100 दिन बाद दफ्तर पर चर्चा, विपक्ष- सत्ता आमने-सामने

20 वर्ष पुराने हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

error: