बिहार

जन सुराज को बड़ा झटका, प्रभात यादव ने दिया इस्तीफा

अररिया, रंजीत ठाकुर : सीमांचल की राजनीति में सक्रिय युवा चेहरा और जन सुराज पार्टी के प्राथमिक सदस्य प्रभात यादव ने पार्टी से इस्तीफा देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती को पत्र लिखकर कहा कि वे जनता की भलाई के लिए पार्टी में जुड़े थे, लेकिन अब हालात और अनुभव यह दर्शा रहे हैं कि उनकी निष्ठा और मेहनत का सम्मान नहीं हो पा रहा है।प्रभात यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि वे जनता के बीच बिना किसी राजनीतिक झुकाव के सामाजिक रूप से कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे अब अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनता की आवाज को राजनीति से ऊपर उठकर मजबूती से उठाएंगे। यादव ने स्पष्ट किया कि वे किसी दल में शामिल नहीं होंगे, बल्कि स्वतंत्र रूप से जनता के बीच कार्य जारी रखेंगे।

इस्तीफे में उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी ने जिस उद्देश्य से राजनीति में सही सोच-सही लोग-सामूहिक प्रयास का नारा दिया था, वह अब केवल कागज़ों तक सीमित होकर रह गया है। जनता की अपेक्षाओं और कार्यकर्ताओं के मनोबल की अनदेखी से वे आहत हैं।नरपतगंज सहित पूरे अररिया में प्रभात यादव को एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता के रूप में जाना जाता है। पार्टी छोड़ने के उनके फैसले को राजनीतिक गलियारों में जन सुराज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि गरीब का बेटा कहे जाने वाले प्रभात यादव की निष्ठा और जनसंपर्क ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो आने वाले समय में राजनीति की नई दिशा तय कर सकती है।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: