बिहार

पूर्व विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के बिहार राज्य प्रभारी एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी तथा “नीतीश का काम – नीतीश का नाम”, “संवाद फुलवारी – आबाद फुलवारी” एवं “हरेक बूथ – एनडीए मज़बूत” जैसे चलाए जा रहे चरणबद्ध जनसंपर्क कार्यक्रमों से अवगत कराया.

मुलाकात के पश्चात श्री मांझी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी कार्यक्रमों की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान करता है. बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को पूर्व विधायक अरुण मांझी औऱ उनके समर्थक काफी महत्वपूर्ण बता रहे हैं.

Related posts

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एके-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, सब इंस्पेक्टर भी घायल!

पटना विमेंस कॉलेज में ‘नज़्म-ए-आज़ादी’ का आयोजन, उर्दू कविता के जरिए स्वतंत्रता की भावना का किया गया प्रदर्शन

error: