बिहार

गांधी मैदान में श्री रामलीला महोत्सव, अद्भुत कथा व नवदुर्गा नृत्य ने मोहा मन

पटना/फुलवारी, अजित। षष्ठी पूजा के अवसर पर गांधी मैदान में श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट, पटना द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस पावन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रेम रोग मिशन स्कूल के निदेशक प्रख्यात शिक्षाविद् सह पर्यावरण विद् गुरुदेव श्री प्रेम भी शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की आरती से हुआ।

रामलीला नाटक के साथ-साथ अद्भुत कथा वाचन और नव दुर्गा का रूप धरी नौ कन्याओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. हजारों की संख्या में दर्शक गांधी मैदान में रामलीला का आनंद लेने पहुंचे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर वैश्य समाज की विदुषी व नेत्री सुषमा साहु ने अपनी विनम्रता और आत्मीय स्वागत से सभी का हृदय जीत लिया. वहीं मुकेश नंदन, अरुण जी, नेपानी जी समेत कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related posts

गांधी सरोवर परिसर में दुकान निर्माण पर रोक की मांग, सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

error: