पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 21 सितंबर 2025 आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के अध्यक्षता में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों के परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बिहार एवं झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी, बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ राजेश वर्मा जी, एवं मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किए।
उक्त अवसर पर बिहार झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और आगामी चुनाव में भी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता खिलाड़ियों के बीच जा कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विकाश योजनाओं को बताएं।
उक्त अवसर पर बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी ने कहा कि क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के खिलाड़ियों के हित के लिए निरंतर कार्य करते रहती है सभी नवनियुक्त पदाधिकारी खिलाड़ियों के हित में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं और बिहार की एन डी ए सरकार द्वारा बिहार में खेल को जिस प्रकार से बढ़ावा दिया जा रहा है उससे लोगों को अवगत कराए।
उक्त अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ राजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़े और संगठन को मजबूती प्रदान करें।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव बिहार के खेल एवं खिलाड़ियों के उत्थान हेतु कार्य करने का काम करते रही है और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी खेल को अपने कार्यकाल में काफी प्रोत्साहन प्रदान किया है और उनके नेतृत्व में ही बिहार की एन डी ए सरकार ने बिहार के राजगीर में बिहार खेल विश्वविद्यालय बनाने से ले कर बिहार के सभी पंचायतों में खेल ग्राउंड बनाने का निर्णय लिया गया जिससे बिहार के खिलाड़ियों को खेलने के लिए पर्याप्त स्थल उन्हें उनके पंचायत में21 ही मिल पाए। इसके अलावा मेडल लाओ नौकरी पायो जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को आत्मबल मिला है। साथ ही साथ श्री राजू ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता हर जिले में बूथ स्तर पर टिम बना कर वहां के खिलाड़ियों और उनके परिवार से जनसंपर्क स्थापित कर एन डी ए सरकार द्वारा खिलाड़ियों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों से उन्हें अवगत कराए।
मंच सञ्चालन राजीव रंजन यादव, अतिथि का स्वागत सह संयोजक धीरेन्द्र सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन विकाश कुमार गोल्डी ने किया ।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश पासवान, जय प्रकाश मेहता, काली शंकर प्रसाद, संतोष मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, मनीष रंजन, अनिल वर्मा, कंचन, वर्षा पाण्डेय, विकाश कुमार सिंह, अजय मुन्ना, समीक्षा कौशिक, ज्योति कुमारी, मोहित श्रीवास्तव, कुंदन कुमार, पवन जयसवाल, शैलेन्द्र सोनू, शंकर गुप्ता, रमेश गुप्ता सहित सैकड़ों प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला संयोजक उपस्थित थे ।
