बिहार

पटना में यातायात नियम उल्लंघन पर करोड़ों का जुर्माना, पुलिस ने जारी किया आंकड़ा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने पिछले 8 महीनों में सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक यातायात अपराजित ने बताया कि जुर्माने का मकसद केवल आम जनता को यातायात नियमों का पालन करवाना है।

आंकड़ों के अनुसार बिना हेलमेट के चालान सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट वालों के काटे गए, जिनसे 46.5 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। लगभग 24 हजार लोग गलत दिशा में गाड़ी चलाते पाए गए, जिन पर 5.4 करोड़ रुपए का चालान लगाया गया। 20 हजार से अधिक लोगों को तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 4.1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं सबसे चिंताजनक स्थिति नो पार्किंग की है। पिछले 8 महीनों में 79 हजार गाड़ियां गलत जगह खड़ी पाई गईं, जिन पर 4.4 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेने की अपील की है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: