बिहार

संपतचक में पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले के संपतचक प्रखंड अंतर्गत संपतचक गांव वार्ड संख्या 30 में स्थित संपतचक प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय भवन निर्माण का कार्यारंभ शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह एवं जदयू नेता रंजीत कुमार टप्पू ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की. मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार, पटना महानगर जदयू उपाध्यक्ष गौरव कुमार, उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार चुन्नू, उपाध्यक्ष चिंटू कुमार, वार्ड संख्या 30 के वार्ड अध्यक्ष प्रकाश कुमार, वार्ड संख्या 20 के पार्षद सुनील कुमार, देवनारायण महतो, प्रभात कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता बंटी चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी प्रखंडों में पुस्तकालय भवन और खेल भवन का निर्माण कराया जा रहा है ताकि गांव और कस्बे के छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल में शिक्षा और खेल की सुविधा मिल सके। जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रखंडवासियों की ओर से माननीय विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह और जदयू नेता रंजीत कुमार टप्पू के प्रति आभार व्यक्त किया. धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय मौजूदगी और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलती है।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: