बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना परिसर में शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे आगामी दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों व प्रतिनिधियों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रोहित कुमार के द्वारा की गई। इस दौरान थाना क्षेत्र के अचरा,भवानीपुर, मानिकपुर, फुलकाहा,भोड़हर,भंगही, पोसदाहा, आदि जगहों के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सद्भाव, भाईचारे के बीच आयोजित करने पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों में से पूजा कमिटी के द्वारा अपने-अपने पूजा स्थलों के संबंध में थाना अध्यक्ष को जानकारी दिए। खासकर इस बार सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में और वर्ष की भांति इस बर्ष पूजा भव्य और वृहद तरीके से मनाई जाएगी।

Advertisements
Ad 1

जिसमें दसवीं के दिन 2 अक्टूबर को संध्या के समय रावण दहन का आयोजन रखा गया है। जबकि माता का प्रतिमा भी इस बार अलग से मिट्टी का बनाया जा रहा है। जिसको लेकर अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है जिसकी सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी के साथ विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर नवाबगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, अरविंद कुमार यादव,उपमुखिया प्रतिनिधि हशीब अंसारी, मानिकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रीकेश यादव,के अलावे सरपंच प्रतिनिधि तथा पोसदाहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव, अचरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रीतम बिराजी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवाबगंज, प्रतिनिधि रणविजय शर्मा, भंगही पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव,सरपंच श्यामनन्द साह, पूर्व मुखिया अजय साह, वार्ड सदस्य दिलीप यादव, चंद्रशेखर यादव,सरयू यादव,सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा के समिति अध्यक्ष व सदस्य में श्यामदेव यादव,महेश गुप्ता,आदि मौजूद थे।

Related posts

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

error: